मेरठ 04 सितंबर (CY न्यूज) यूथ आईकॉन सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्र के व्यवसायियों को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सम्मानित किया। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से युवा ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष दीपांशु चिन्योटी को सम्मानित किया गया। दीपांशु चिन्योटी ने करोना काल में प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए) का खाद्यान्न समय से मोदी, योगी के सपनों को साकार करते हुए हर गरीब की थाली तक पहुंचाया। दीपांशु चिन्योटी को सम्मानित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा आपका काम तारीफे काबिल है आपने और आपके स्टाफ ने जान की बाजी लगाकर खाद्यान्न को पहुंचाया और सप्लाई टूटने नहीं दी। दीपांशु चिन्योटी को सम्मानित करने पर अमरजीत पिन्की चिन्योटी ने केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान का धन्यवाद किया।

No comments:
Post a Comment