जानी खुर्द 02 सितंबर (CY न्यूज) सिवाल निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। कस्बे के गली मोहल्लों में चुनावी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को वार्ड न.13 से सभासद पद के उम्मीदवार ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। वार्ड नंबर 13 से सभासद पद के उम्मीदवार साहिल राणा निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। साहिल राणा को सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में साहिल राणा ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मौके पर एजाज चौहान, भाजपा नेता अनवर कुरेशी, इंतजार, राहत, अरशद राणा, अतीक, शहजाद बिल्डर, कलवा खानपुर, रिजवान, खालिद, तैमूर, इस्तकबाल, फारुख मेंबर,साबिर रिटायर्ड दरोगा, अफजाल, अदनान, हाजी खालिद आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment