मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) अमात्य आई.ए.एस परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति स्व.डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं मां सरस्वती की आराधना की गई। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश भारती ने अपने सम्बोधन में विधार्थियों को स्व.डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से संबंधित बातों पर प्रकाश डाला। निदेशक रितु भारती ने बच्चों के सुखद भविष्य की कामना की। वरिष्ठ शिक्षक पुष्पेन्द्र कुमार, अभिषेक सिंह एवं ए.पी.एस चौहान, संदीप कुलश्रेष्ठ आदि ने भी विधार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर विधार्थियो ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन वन्दना एवं अथर्व ने किया।

No comments:
Post a Comment