CY न्यूज़

Friday, 23 September 2022

महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में नहीं मिलेगी जमानत, सदन में पेश किया गया विधेयक।

लखनऊ 22 सितंबर (CY न्यूज) महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार सख्त है और अब महिलाओं के खिलाफ हुए गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म करने जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने यूपी विधानसभा में दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। विधेयक के कानून बनने पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म हो जाएंगे। सरकार ने गुरुवार को दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 व निजी तथा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों से वसूली के लिए उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक 2022 सदन के पटल पर रखा।

No comments:

Post a Comment