मेरठ 28 सितंबर (CY न्यूज) शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की आज 114वीं जयंती पर वेंकटेस्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षा विभाग में सरदार भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह के द्वारा सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा निदेशक प्रो.बी.सी. दुबे के द्वारा की गयी एवं उन्होंने सरदार भगत सिंह के जीवन आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए सुझाव दिये। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के प्राचार्य डा.संजय तिवारी के द्वारा किया गया। जिसमें प्राचार्य के द्वारा सरदार भगत सिंह के जीवन संघर्ष पर अपने विचार रखे एवं उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इसके अर्थ को समझाते हुए अपने जीवन में देश प्रेम के प्रति अपनी भावनाओं को देश के वीर शहीदों के लिए प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों जिसमें डा.पंकज कुमार, पूजा शर्मा, शर्मिला सोलंकी, प्रीति त्यागी, विदिशा चौधरी, प्रणव शर्मा, अरुण शर्मा, अभिनव राणा, गिरीश आजाद एवं विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment