CY न्यूज़

Monday, 26 September 2022

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।

मेरठ 25 सितंबर (CY न्यूज) रविवार को सिवालखास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक और पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना ओर  अनवार कुरेशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल सच्चे देशभक्त थे। पूर्व सरकारों में उनकी अनदेखी हुई है लेकिन भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मुख्य अतिथि मनिंदर पाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में ठाकुर बृजगोपाल, मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल, राज किशोर गर्ग, शकील रजा, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनवार कुरेशी, अमित चौहान, आदित्य चौधरी, महमूद तैमूर, आबिद अली, प्रदीप चौहान, योगेंद्र चौहान, सभासद नेता हनीफ हाजी, आबिद सुल्तान, सद्दाम, राशिद, सोनू, इकरामुद्दीन, मोहम्मद रफीक, शोएब, अकरम, मोहित आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment