मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को सिवालखास में स्वच्छ अभियान चलाकर नगर पंचायत सिवाल खास से अंबेडकर भवन तक हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई अभियान चलाया। प्रोग्राम से पूर्व क्षेत्रीय मंत्री महामंत्री सत्येंद्र भराला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छ अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में स्वच्छता का संदेश दें। इस दौरान समाजसेवी ठाकुर विलेज गोपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला, मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल, भावी प्रत्याशी शकील रजा, जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरेशी, आरिफ मेंबर महिपाल बाल्मीकि, रोहित चिकारा, मुदस्सिर अनस रजा, इरफान नंगला, शोएब कुरैशी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment