Tuesday, 20 September 2022

कर्नाटक में बम धमाके की साजिश नाकाम।

पुलिस ने दबोचे आई.एस.आई.एस के तीन आतंकी।

शिवमोगा (एजेंसी) 20 सितंबर (CY न्यूज) कर्नाटक पुलिस ने राज्य में बम धमाके की साजिश को नाकाम कर दिया है। शिवमोगा पुलिस ने आतंकी संगठन आई.एस से जुड़े तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि ये लोग प्रतिबंधित संगठन आई.एस की गतिविधि को बढ़ाना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सदस्यों से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। ये लोग कर्नाटक में धमाके की योजना बना रहे थे। तीनों आतंकी शिवमोगा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम शरीक, माजी और सैयद यासीन है। तीनों के खिलाफ आई.पी.सी की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यू.ए.पी.ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की एफ.आई.आर के अनुसार, गिरोह के सदस्य आई.एस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हानिकारक था। राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने आतंकियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीनों का लिंक आई.एस से था। गृह मंत्री ने पत्रकारों से कहा, 'उनकी गतिविधियों की गहनता से जांच की जा रही है। वे शिवमोगा और तीर्थहल्ली से हैं, जिनका संबंध मंगलुरु से है।' उधर, पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्त में आए आतंकी धमाका करने के साथ ही आतंकी ट्रेनिंग ले चुके हैं। एक सूत्र ने कहा, सरगना यासीन भी गिरफ्त में है। उससे बारीकी से पूछताछ की जा रही है। यासीन एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...