CY न्यूज़

Saturday, 10 September 2022

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन की मौत।

सहारनपुर 10 सितंबर (CY न्यूज) सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। यहां मदनुकी के जंगल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मदनूकी में पेड़ काटने के लिए चार लोग हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ गए। जिसमें तीन व्यक्तियों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गईं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। जिसके खेत मे पेड़ काटने आये थे, उसको पुलिस ने मौके पर बुलाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment