Friday, 23 September 2022

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे आई.जी कानपुर।

 

कंचौसी/कानपुर देहात (संवाददाता विपिन गुप्ता) 23 सितंबर (CY न्यूज) सांसद अकबरपुर देवेन्द्र सिंह (भोले) द्वारा आगामी 25 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी और नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कंचौसी आ रहे हैं। इसी को देखते हुए हेलीपैड, कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण करने आई.जी कानपुर प्रशांत कुमार व एस.पी कानपुर देहात सुनीति ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात सुनीति, जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर देहात प्रतिनिधि राजू सिंह, सी.ओ डेरापुर, एस.ओ मंगलपुर, कंचौसी चौकी जितेन्द्र तिवारी आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...