मेरठ 24 सितंबर (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मेरठ कॉलेज कैंपस में पित्र अमावस्या के अवसर पर नीम, पीपल व वट के पौधे लगाए गए। क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने बताया नीम, पीपल व वट के वृक्षों को त्रिवेणी कहा जाता है। पितृपक्ष में त्रिवेणी लगाने से पित्र दोष दूर होता है पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। पितृपक्ष में त्रिवेणी लगाने का विशेष धार्मिक महत्व है। समाजसेवी विपुल सिंघल ने कहा नीम पीपल और वट वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। इस मौके पर आयुष गोयल, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, आर.के गोयल आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment