मेरठ 04 सितंबर (CY न्यूज) पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच निदा स्पोर्ट्स व सरफराज एकादश के बीच खेला गया। निदा स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवरों में सभी विकेट खोकर 150 रनों का लक्ष्य दिया। सूरज 49, शागिल ने 41 रनों का योगदान दिया। सरफराज एकादश के गेंदबाज आशीष 3, सोनू सरफराज व राम ने 2-2 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरफराज एकादश 20.4 ओवरों में 135 रनो पर ऑल आउट हो गई। आशीष 31, वसीम 23 व सोनू ने 14 रन बनाएं। निदा स्पोर्ट्स के गेंदबाज, बिलाल शाह 3, अजर 3 व साकिब, साहिब ने 1-1 विकेट लिए। निदा स्पोर्ट्स ने इस मैच को 14 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर रहे बिलाल शाहा, आशीष को कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देखकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment