CY न्यूज़

Friday, 16 September 2022

मदरसों की बेहतरी के लिए सर्वे करा रही सरकार: अंसारी।

मेरठ 15 सितंबर (CY न्यूज) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी से लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर काजी शादाब ने मंत्री से सरकार द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे कराने पर भी चर्चा की। इस पर राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार मदरसों की बेहतरी के लिए सर्वे करा रही है और मदरसों के सर्वे से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। यह केवल इसलिए हो रहा है कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के बच्चों को भी अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं का लाभ मिल सके। नई उड़ान, नई रोशनी, सीखो कमाओ जैसी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजुम निजामी, दिलशाद अहमद, दिलदार सैफी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment