Saturday, 10 September 2022

एम.आई.ई.टी कॉलेज में अरुणोदय सोसायटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विभूतियों को सम्मानित।

मेरठ 09 सितंबर (CY न्यूज) बाईपास स्थित एम.आई.ई.टी कॉलेज में अरुणोदय सोसायटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डा.सोमेंद्र तोमर ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रो.वी.सी प्रोफेसर वाय विमला, चेन्नई से डा.एम.रजनी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डा.सोमेंद्र तोमर, प्रोफेसर वाई.विमला तथा डा.एम.रजनी  ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंच संचालन आर.जे तन्वी तथा मोनिका शर्मा ने किया। डा.सोमेंद्र तोमर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी सभी हस्तियां शिक्षक, आचार्य व प्रधानाचार्य अपने शहर और देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक बदलाव देश में शिक्षा ही ला सकती है। अपने खुद को शिक्षक का बेटा बताते हुए प्रधानाचार्य का पुत्र कहते हुए कहा कि वह समझ सकते हैं कि एक शिक्षक की इस समाज के लिए क्या भूमिका होती है, कितना त्याग वह इस देश को आगे बढ़ाने के लिए करता है। हिंदुस्तान संस्कार और संस्कृति का देश है, जो शिक्षा के क्षेत्र से ही देश को पूरे विश्व में अग्रिम पंक्ति में ले जाने का काम करती है। देश की दूसरी अर्थव्यवस्था शिक्षा व शिक्षकों के कारण उत्तर प्रदेश बना है। प्रतिभाओं को निखारने और उभारने का काम शिक्षक ही करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते वक्त  कहा था सफाई स्वच्छता करना किसी एक वर्ग का काम नहीं , उस आह्वान के बाद देश के सभी वर्ग गर्व के साथ अपने समय की उपलब्धता के अनुसार सफाई के काम करने में रुचि रखते हैं । आज विश्व भर की कंपनी भारत में निवेश करने की रुचि में उत्तर प्रदेश को सर्वोच्च स्थान पर रखते है। वाई.विमला ने कहा कि हम सब शिक्षक जिस भी स्थान पर है वहां के नागरिकों को ऐसा ज्ञान दे रहे हैं ताकि बच्चे देश का नाम आगे बढ़ा सके। शिक्षक बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनके संस्कार उनकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से निवेदन किया कि स्वयं ऐसे बन कर दिखलाएं ताकि बच्चे आपका अनुसरण कर सकें। अतिथि डा.एम.रजनी ने कहा कि आज हम जो भी हैं अपने शिक्षकों की बदौलत है हम जो भी बोल रहे हैं जो भी कर रहे हैं वह संस्कार हमारे शिक्षकों के द्वारा दिए गए हैं, वह शिक्षक चाहे वह हमारे स्कूल में हों चाहे वह माता पिता के रूप में हमारे घर पर हो। अरुणोदय सोसायटी की अध्यक्षा डा.अनुभूति चौहान ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे माता पिता के समान होता है, जिस तरह हमारे माता पिता अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं उसी प्रकार  गुरु भी अपने शिष्यों व देश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। शिक्षक बच्चों को सही मार्ग दिखला कर उनका भविष्य सवांरते हैं। गुरु के कदमों पर चलने वाला व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता। गुरु ही शिष्यों को सही गलत की पहचान करने का हुनर देते हैं। डा.सोमेंद्र तोमर तथा प्रो वाई विमला द्वारा संयुक्त रुप से शिक्षा के क्षेत्र में सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन, सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर गैल, बबिता ढाका, सुधांशु शेखर, एके दुबे, सपना आहूजा, अनीता त्रिपाठी, कंवलजीत सिंह, मनीषा जैन, शुभ्रा अवस्थी, गार्गी गर्ल्स स्कूल से वाग्मिता त्यागी, अनुज मनचंदा, एस.पी सिंह, बलजीत कौर सेठी राणा, लुबाना, एस.सी नलवा, पूनम वर्मा, शोभित तिवारी, विकास जैरथ, सौरभ कंसल, डा.अनीता गोस्वामी, डा.पंकज शर्मा, डा.अनीता मोराल, डा.अनुजा अग्रवाल, डा.शुभम त्यागी, डा.ममता सिंह, दिशा दिनेश, मालती, मनीषा अग्रवाल, गीता शर्मा, डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डा.सीमा जैन, निवेदिता मलिक, पिंटू मिश्रा, डा.मनोज शर्मा, आलोक गुप्ता, अरुण सिंह, एच.एम राउत, प्रेम मेहता, अमित नागर विभा नागर गेस्ट आफ ऑनर के रूप में प्रीतिश ठाकुर, विपुल सिंघल, गौरव शर्मा, आदित्य चौहान, नमन भारद्वाज, अरुण सिंह को पगड़ी व पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  अरुणोदय सोसायटी की अध्यक्षा डा.अनुभूति चौहान, शीज़ा बत्रा, प्रिंसी वर्मा, शुभ्रा अवस्थी, राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...