Friday, 9 September 2022

गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।

मेरठ 08 सितंबर (CY न्यूज) वेस्ट एण्ड रोड स्थित गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। जिसमें कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दिवस पर कक्षा 1 से 4 तक के बीच में पुस्तक पक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बिना शब्द त्रुटि व सही उच्चारण के साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा की विभिन्न प्रकार की पुस्तकें पढ़ी। पुस्तकों के पठन पाठन में हार्दिक शुभ, शहराज, अनिका यशिका अनन्या, बुध, गर्व, ब्रिन्दा, युविका गोविन्द, आयशा आदि का पठन-पाठन सराहनीय रहा। वहीं दूसरी ओर कक्षा 5 से कक्षा 7 तक के बच्चों ने अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर तरह तरह के पोस्टर बनाए। कुछ बच्चों ने स्लोगन भी लिखे तथा बताया कि प्रत्येक को साक्षर होना कितना आवश्यक है। तथा बताया कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है जिससे आप दुनिया को बदल सकते है। कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने प्रण भी लिया कि हम अपने आस-पास के लोग जोकि लिखना पढ़ना नहीं जानते हैं उन्हें कम से कम इतना लिखना सिखाएगे कि वो अपने हस्ताक्षर कर सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा.कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अपने देश में साक्षरता के लिए सभी को जाग्रत करना है तथा साथ ही बच्चों की रीडिंग की सरहाना भी की। कहा कि पुस्तका को एकाग्रता ध्यान केंद्रित करने मस्तिक  का व्यायाम व वास्तविकता को अनुभव करने का माध्यम बताया है। साथ ही यह भी कहा कि हम सभी को कम से कम एक व्यक्ति को तो हस्ताक्षर करना सीखाना चाहिए जिससे मन को शांति मिलती है तथा हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने एक अनपढ़ को साक्षर बना दिया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...