मेरठ 08 सितंबर (CY न्यूज) दिल्ली रोड स्थित जैनिस पैलेस मे 09 अक्टूबर को होने वाले ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ युवक-युवती परिचय सम्मेलन अंतिम तारीख 10 सितंबर घोषित कर दी गई थी। जिसमें अब सिर्फ 2 दिन शेष बचे हैं। ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ के अध्यक्ष पं.ओमवीर शर्मा ने कहा है कि पंजीकरण के लिए सिर्फ 2 दिन शेष बचे हैं इच्छुक ब्राह्मण जल्द से जल्द पंजीकरण करवा सकते है। वही ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ के महामंत्री पं.देव शर्मा ने बताया कि अब तक कई जिलों से 200 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। 09 अक्टूबर को होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन की धूमधाम से तैयारियां चल रही हैं। हर जिलों में कार्यक्रम के बैनर भी लगाए गए हैं। अगर कोई ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पंजीकरण करवाना चाहता है तो वह 9837234176 पर संपर्क करके अपना बायोडाटा सेंड कर सकते हैं। इस सम्मेलन का पंजीकरण शुल्क 250/- रखा गया है। इस राशि को पेटीएम के द्वारा ट्रांसफर करके स्क्रीनशॉट इसी नंबर पर सेंड करना होगा।
किस काम आएगा पंजीकरण शुल्क:
ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ के महामंत्री पंडित देव शर्मा ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन पुस्तिका के लिए काम आएंगे। किसी कारणवश अगर पंजीकरण करवाने वाले व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाते तो यह पुस्तिका उनके आवास पर पहुंचा दी जाती है और वह युवक-युवती के बारे में जानकारी लेकर एक दूसरे से संपर्क करके रिश्ते कि बात कर सकते हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को भी ये पुस्तिका दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment