मेरठ 29 सितंबर (CY न्यूज) पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम सेमी फाइनल का मैच उमेश मोदी क्रिकेट अकैडमी मोदीनगर व एवन क्रिकेट एकेडमी मेरठ के बीच खेला गया। उमेश मोदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 7 विकेट खोकर 160 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमे शांतनु 74, आयुष तंवर 35, जैद अहमद 15 व अंतरिक्ष ने 14 रन बनाएं। एवंन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज गुड्डू राणा ने 2, सुमित शर्मा, आबिद खान व रवि दिग्गी ने 1-1 विकेट लिया। एवन क्रिकेट क्लब इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 147 ही रन बना पाई। विनोद ने आगे बढ़ते हुए 34, आबिद खान ने 21, सालिक अंसारी ने 20 व तनुज ने 19 रन बनाए। उमेश मोदी के गेंदबाज अखिल चौधरी 3, शिवांग चौधरी, संयम शर्मा ने 2-2 व भुवनेश, कुणाल तंवर ने 1-1 विकेट लिया। उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 12 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे शांतनु व फाइट ऑफ द मैच विनोद को पंचवटी कॉलेज के अध्यापक अवनीश व कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment