CY न्यूज़

Friday, 23 September 2022

जल की बचत क्यों और कैसे इस विषय पर रखी गई विचार गोष्ठी ।

 

मेरठ 22 सितंबर (CY न्यूज) सिवालखास विधानसभा के जानी ब्लॉक के कम्युनिटी हॉल में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़े में गुरुवार को जल की बचत क्यों और कैसे इस विषय पर विचार गोष्ठी रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल रहे। जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, जिला मंत्री ब्रजवीर सैनी, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी जानी, ओ.बी.सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आयुष चपराना आदि वक्ताओं ने विचार रखे और जीवन में जल का क्या महत्व है उपरोक्त विषय को समझाया। इस दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने सभागार में उपस्थित ग्राम प्रधानों और सम्मानित मंच को जल को कैसे बचाना है सामुहिक रूप से शपथ दिलाई। सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया की हम अपने जीवन में जल को बचाने के लिए प्रयास करेंगे। जल ही जीवन है इस विषय पर सरूरपुर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर ओ.बी.सी मोर्चा के जिला सदस्य देवेंद्र प्रजापति, मंडल अध्यक्ष जानी विनोद गेंझा, डारेक्टर अंकुर कंलजरी, डारेक्टर मदन छाबड़िया उपस्थित रहे। उसके बाद नंगला जमालपुर के जानी में अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया और सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment