मेरठ 12 अक्टूबर (CY न्यूज) पिछले पांच दिनों से हो रही बरसात थमने के बाद अब दुश्वारियों दे रही है। थाना लिसाडी गेट में गोल्डन कॉलोनी में बुधवार को एक दुमजिला मकार भरभरा कर गिर गया। शुक्र है हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। वासिक जैदी का लिसाड़ीगेट क्षेत्र में गोल्डन कॉलोनी में दो मंजिला मकान है। मकान के अगले हिस्से में 3 दुकानें बनी हुई थी। पिछले 4 दिन से लगातार बारिश होने के चलते बारिश का पानी दीवार में चला गया। दो मंजिला मकान भरभरा कर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि मकान की चपेट में कोई आया नहीं। इसी के चलते बुधवार सुबह दुकान की एक दीवार गिर गई। मकान गिरने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर लिसाड़ीगेट पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली।

No comments:
Post a Comment