मेरठ 17 अक्टूबर (CY न्यूज) थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा 06 कट्टे (बोरा) अवैध पटाखों के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा अवैध पटाखे निमार्ण व बिक्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1.राजीव पुत्र कैलाश चन्द, 2.नरेश पुत्र महेन्द्र निवासीगण कस्बा व थाना रबूपुरा जनपद गौतम बुद्ध नगर, 3.गगन पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला पूठी दरवाजा कस्बा व थाना परीक्षितगढ मेरठ को 06 कट्टे (बोरा) भरे हुये अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बंध मे थाना परीक्षितगढ़ पर मु.अ.स- 421/22 धारा 5/9बी(2) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम पता 1.राजीव पुत्र कैलाश चन्द निवासी कस्बा व थाना रबूपुरा जनपद गौतम बुद्ध नगर, 2.नरेश पुत्र महेन्द्र निवासी कस्बा व थाना रबूपुरा जनपद गौतम बुद्ध नगर, 3.गगन पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला पूठी दरवाजा कस्बा व थाना परीक्षितगढ मेरठ आपराधिक इतिहास का विवरण मु.अ.सं 421/22 धारा 5/9बी(2) विस्फोटक अधिनियम थाना परीक्षितगढ मेरठ बरामदगी का विवरण 06 प्लास्टिक के बोरा मे अवैध पटाखें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

No comments:
Post a Comment