मोदीनगर 09 अक्टूबर (CY न्यूज) पिछले काफी समय से नगर पंचायत निवाड़ी में बाल्मीकि जयंती पर बाल्मीकि समाज की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल्मीकि जयंती पर चेयरमैन प्रत्याशी नरेंद्र त्यागी (बेगोवादी) ने बाल्मीकि जयंती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्य कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अच्छी-अच्छी झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान विकास त्यागी, गौरव शर्मा, डॉक्टर धीरज, एडवोकेट विजेंदर सिंह, सोना सिंह, रवि सिंह, अरुण सिंह, हिमांशु अटवाल, लीलू मेंबर आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment