लखनऊ (एजेंसी) 07 अक्टूबर (CY न्यूज) समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल के आई.सी.यू में भर्ती मुलायम सिंह यादव बीते छह दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनको लगातार जीवनरक्षक दवा की डोज दी जा रही है। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य तथा मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव से मुलाकात की। ब्रजेश पाठक ने इसको लेकर ट्वीट भी किया।

No comments:
Post a Comment