बलरामपुर 04 अक्टूबर (CY न्यूज) बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग स्थानीय थाने में तैनात महिला आरक्षी कोकिला यादव (25) ने सोमवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने आरक्षी पति के प्रेम प्रसंग से तंग थी। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मृतका ने कहा है कि उसका पति विजय कुमार यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ में आरक्षी के पद पर तैनात है। नवंबर 2021 में दोनों की शादी हुई थी। मृतका का आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला से प्रेम करता है। इस बात का विरोध मृतका करती थी। बीते बुधवार को मृतका का पति गैड़ास बुजुर्ग आया था। दोनों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी और वह वापस चला गया। पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर मृतका ने आत्महत्या कर ली। एस.पी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले में मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment