मेरठ 02 अक्टूबर (CY न्यूज) युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) उत्तरप्रदेश महानगर मेरठ की एक क्षेत्रीय बैठक महानगर प्रभारी मुनित शर्मा के निवास पांडव नगर मेरठ पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सलाहकार प्रशांत कौशिक ने की। मंच संचालन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तरुण शर्मा ने किया। बैठक में सभी युवा साथियों ने अपने विचार रखें। और समाज को एकजुट करने के लिए के अपने सुझाव दिए। संगठन प्रदेश अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने बताया कि इसी प्रकार संगठन की बैठकें प्रत्येक रविवार को अलग-अलग क्षेत्रो में की जाएगी जिससे प्रत्येक क्षेत्र के ब्राह्मण युवाओ को संगठन से जोड़ा जा सके।बड़ी संख्या में संगठन से युवाओ को जोड़ने की रणनीति तय की गई है। साथ ही महानगर टीम द्वारा गौसेवा संकल्प के अंर्तगत 40 दिन निरन्तर सेवा के कार्य की सराहना करते हुए।इस पुण्य कार्य के लिए महानगर की पूरी टीम को बधाई दी। बैठक के सफल आयोजन के लिए महानगर प्रभारी एवम उनकी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए समस्त युवा साथियो से समाज को एकजुट करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने का आवाहन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रशांत कौशिक ने भी समाज को एकजुट करने लिए युवाओ को मन से प्रयास करने का आवाहन किया। संचालन कर रहे तरुण शर्मा ने संगठन की कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने युवा साथियो को अनुशासन एवम एक दूसरे के प्रति आदर भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के युवाओं को एकजुट करने पर बल दिया। संगठन उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने संगठन की विशेषता पर चर्चा की। बैठक में प्रशांत कौशिक, तरुण शर्मा, मुनित शर्मा, सुशील शर्मा, संजीव वत्स, रोहित शर्मा, नितिन शर्मा, प्रांजुल शर्मा, महावीर शर्मा, नोनित पंडित, ललित शर्मा, नितिन शर्मा, विपिन दुबे, कृष्ण शर्मा, अंकुर शर्मा, निशांत पाठक, रामबीर शर्मा, सतेंद्र शर्मा, सूंदर शर्मा कार्तिक शर्मा, अर्जुन शर्मा, रितिक शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment