मेरठ 15 अक्टूबर (CY न्यूज) नगर पंचायत करनावल में आर्य समाज द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एम.एल सी धर्मेंद्र भारद्वाज के बड़े भाई संजीव भारद्वाज एवं भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने सामुहिक रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने दोनों अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। आचार्य विनोद शास्त्री, आचार्य अमित, आचार्य बृजपाल शर्मा, भगतसिंह आदि ने वेदों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व चेयरमैन सतीश, लोकेन्द्र सिंह, उत्तम, कृष्णपाल फुगाट, पवन त्यागी, महावीर दहिया आदि का सहयोग रहा। इस दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा यज सनातन संस्कृति के ध्वज वाहक है और यज पर्यावरण शुद्ध होता है यज से तन और दोनों शुद्ध होते हैं।

No comments:
Post a Comment