मेरठ 15 अक्टूबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में ’’स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज’’ की ओर से ’’निशुल्क विधिक सहायता/परामर्श (फ्री लीगल ऐड) विषय पर एकदिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओ ने लॉ स्टडेन्टस को समाज के गरीब, वंचितो को निशुल्क एंव त्वरित न्याय दिलाने में उनके योगदान को अग्रणी बताते हुए ओर भविष्य में देश एवं समाज के पिछडो व वंचितो के लिए मुफ्त न्यायिक लडाई लडने का आवहृन किया। वेंक्टेश्वरा संस्थान के डा.अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित ’’फ्री लीगल ऐड’’ सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव गिरि, आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। सेमीनार को लॉ के वरिष्ठ प्रो.(डा.) श्यामलाल सिंह, एडीशनल डायरेक्टर (प्रोशिक्यूशन) डी.पी सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, निदेशक रिसर्च डा.राजेश सिंह, डा.सैयद कलीम अहमद, डा.योगेश्वर सिंह, डा.राकेश यादव, ब्रजपाल सिंह, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह, अलका सिंह, दीपक कुमार, अरूण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment