मेरठ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वधान में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। लीला मंचन का उद्घाटन अवनीश गोयल फैमिली प्राइड ब्रेड द्वारा किया गया व प्रसाद सेवा भूषण सहदेव स्वर्ण महल ज्वैलर्स द्वारा की गयी। सभी उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर लीला मंचन प्रारम्भ किया गया। सोमवार को रामलीला में रावण-अंगद संवाद, विभीषण शरणागति, सेतु बन्ध, लक्ष्मण शक्ति व हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने का लीला मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता राधा गोविंद मंडप, संयोजक उत्सव शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा संचालक, पंकज गोयल पार्षद, विपुल सिंघल, राकेश गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल प्लास्टिक, विपिन गुप्ता बिजली वाले, अजित शर्मा, उमा शंकर पाल, अजय गोयल अनन्या, प्रदीप अग्रवाल, मनोज जिंदल, दीपक गोयल, संदीप गोयल रेवड़ी, सचिन गोयल, राजन सिंघल, संदीप पाराशर, दीपक सिंघल, सुरेश गोयल, संजय, मयूर अग्रवाल सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment