CY न्यूज़

Wednesday, 5 October 2022

एस.एस.पी ने जारी किया अलर्ट, डयूटी चार्ट तैयार।

मेरठ 04 अक्टूबर (CY न्यूज) दशहरे के पर्व को देखते हुए एस.एस.पी ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल के आसपास श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों से सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। इसके साथ मेला स्थल पर सी.आर.पी.एफ के साथ पी.ए.सी बल व घुड़सवार पुलिस भी तैनात रहेगी। बुधवार को दशहरे का पर्व है। शहर के भैंसाली मैदान, सूरजकुंड पार्क, शास्त्री नगर के- ब्लाक, रजबन बाजार, कंकरखेड़ा, कसेरूखेड़ा, श्रीरामलीला मैदान दिल्ली रोड समेत अन्य स्थानों पर रावण दहन व मेले का आयोजन होगा। कोरोना काल के बाद इस बार दशहरे के मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि दशहरे के पर्व को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है।

No comments:

Post a Comment