CY न्यूज़

Wednesday, 19 October 2022

कपडा कारोबारी के घर पर बदमाशों को धावा।

कारोबारी की पत्नी बहादुरी के आगे बदमाश उल्टे पैर भागे।

मेरठ 18 अक्टूबर (CY न्यूज) थाना रेलवे रोड स्थित जैन नगर में कपड़ा कारोबारी के घर पर मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने कोरियर देने के बहाने लूटपाट करने की कोशिश की। कारोबारी की पत्नी ने बहादुरी से बदमाशों को विरोध किया तो बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल की बट से वार कर फरार हो गए। कारोबारी की पत्नि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सी.सी.टी.वी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी है। जैननगर 99 सी निवासी राजीव जैन का कपड़ों का कारोबार है। एक दुकान लाल कुर्ती बाजार में है, जबकि दूसरी दुकान रोहटा रोड स्थित ब्रिज बिहार में है। दोनों दुकानों को राजीव जैन के अलावा उनके बेटे नीरज जैन और धीरज जैन संभालते हैं। नीरज जैन मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे दुकान के लिए निकल गए थे, जबकि धीरज जैन घर के लिए फल और ब्रेड लेने के लिए गए थे। जबकि नीरज जैन की पत्नी निशा ब्यूटी पार्लर घर पर ही चलाती हैं। सुबह करीब 9.45 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश एक हाथ में बड़ी पेटी लिए घर का दरवाजा बजाने लगे और कोरियर आने की बात कही। निशा ने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो बदमाशों ने पेटी अंदर फेंक दी। इसके बाद निशा और उनकी सास नीतू जैन को गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान निशा ने जोर से शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाशों ने नीतू जैन के सिर पर पिस्टल मारकर वार कर दिया। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची रेलवे रोड पुलिस सी.सी.टी.वी कैमरों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। सवाल उठता है। त्योहारों पर इतनी चौकसी के बाद जिले में बदमाशों द्वारा लूट की दो घटनाओं को अंजाम दे डाला।

No comments:

Post a Comment