मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वार्ड 16 के सफाई कर्मी जॉनी, मोहित, नवीन, अजय, सचिन, अक्षय, सुनील, मनी, दीपक व अशोक को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। क्लब निदेशक आयुष, पीयूष गोयल ने बताया की सफाई कर्मचारी हमारे समाज का अभिन्न अंग है। सफाई कर्मचारियों का आदर सम्मान करना समाज का कर्तव्य है। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में आयुष गोयल, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, लक्ष्मी शर्मा, वरुण गोयल आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment