मेरठ 11 अक्टूबर (CY न्यूज) मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी महिला ने एस.एस.पी को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले पिलखुवा निवासी युवक से हुई थी। महिला ने दहेज उत्पीड़न, देवर पर दुष्कर्म व पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने हापुड़ जिले के पिलखुवा निवासी अपने देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत कर तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले पिलखुवा में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मायके आ गई। गांव में पंचायत के बाद महिला ससुराल लौट गई। इसके बाद दोबारा दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया और देवर ने दुष्कर्म किया। पति से शिकायत की तो उसने घर से निकाल दिया। एस.एस.पी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

No comments:
Post a Comment