Thursday, 29 July 2021
मोदीनगर शहर कोंग्रेस कमेटी अध्यक्ष का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण।
नगर आयुक्त को नही दिख रही कचहरी परिसर की हालात
Wednesday, 28 July 2021
सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
भूनी गांव निवासी संजय 45 वर्ष पुत्र सतीश एपीएस कॉलेज में चौकीदार था। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था जैसे ही वह गांव के सामने पहुंचा तो मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। वहीं, हादसे के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और वे एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर डीएम और एसएसपी आकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा करें। जाम की सूचना पर सीओ सरधना आरपी शाही और एसडीएम सरधना अमित भारतीय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलने के बाद थाना पुलिस ने भी राहत की सांस ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य अनिकेत त्यागी भी मौके पर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने शहर अध्यक्षों से जूम के माध्यम से बैठक ली।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2021
पुत्रों की तरह करें वृक्षों की देखभाल- ललित प्रधान
उदबोधन में प्रधान ने बताया कि जैसा की हम सभी भलीभांति जानते हैं कि कोरोना का की दुसरी लहर में आक्सीजन की कमी के कारण कितनों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है।
आक्सीजन की किल्लत से पूरा देश परेशान रहा भविष्य में ऐसी समस्याओं को ना देखना पड़े इसके लिए प्रत्येक परिवार को कम से कम अपने परिवार के हर सदस्य के नाम का एक पोधा अवश्य लगाना चाहिए व पोधौ की देखभाल अपने पुत्रो की तरह ही करनी चाहिए जिस प्रकार पुत्र वृद्ध अवस्था में अपने परिवार के बुजुर्गाे की देखभाल करता है ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी आपकी और आपके परिवार की देखभाल करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने सर्किट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी ।
जनता दरबार में मौजूद युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राणा, सोनू तानिया, अभी भारद्वाज, सुधीर पटेल, राजकुमार, सुभाष जाटव, कोकब नवाज खान, अतुल शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक वेसेल हार्वेस्टिंग प्रक्रिया से सीएबीजी मरीजों की आयु बढ़ सकती है
मेरठ के दो मरीजों का हार्मोनिक स्काल्पेल तकनीक से सफल इलाज किया गया
मेरठ 28 जुलाई (चमकता युग) कार्डियक बायपास सर्जरी के लिए वेसेल हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में हुई हाल की तरक्की ने मरीजों को बेहतर और जोखिम रहित जीवन जीने की राह आसान कर दी है। पहले धमनी में किसी तरह की सर्जरी बहुत जटिल और अत्यंत परिशुद्धता वाली सर्जरी मानी जाती थी, लेकिन इससे भी बेहतर परिशुद्धता वाली हार्मोनिक स्काल्पेल तकनीक ने इस सर्जरी में आश्चर्यजनक बदलाव लाया है।
हृदयरोग विज्ञान के क्षेत्र में हुई हालिया तरक्की के बारे में जानकारी देने के लिए मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज ने आज एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस मौके पर हाल ही में सफल इलाज करा चुके मरीजों के साथ सीटीवीएस विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. वैभव मिश्रा भी उपस्थित थे। इन मरीजों में 70 वर्षीय देवेंद्र दत्त कौशिक और 42 वर्षीय जुगनू केशव ने सर्जरी के बाद बेहतर जीवन जीने के अपने अनुभव बताए।
डॉ. वैभव मिश्रा ने कहा, 'हार्मोनिक के इस्तेमाल से मरीजों को सर्जरी का बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सकता है और इस तरीके से की धमनी की होने वाली सर्जरी 15—20 साल से अधिक समय तक चलती है। इन मरीजों पर भी बहुत अच्छा असर हुआ और अलग से खून चढ़ाए बिना वे सर्जरी के 5 दिन बाद ही अस्पताल छोड़ने में सक्षम हो गए। परंपरागत रूप से इन धमनियों की इलेक्ट्रोकाउटरी के इस्तेमाल से हार्वेस्टिंग की जाती है और इसमें लगने वाली क्लिप कई बार संकीर्ण, दागदार और सूजन का कारण बन जाती है। लेकिन हाल की तरक्की में हार्मोनिक स्काल्पेल का जिस तरह इस्तेमाल किया जाता है, वह बहुत कारगर होता है। हार्मोनिक स्काल्पेल एक ऐसा डिवाइस है जो टिश्यू काटने और इकट्ठा करने के लिए हाई फ्रिक्वेंसी वाली अल्ट्रासोनिक तरंगों का इस्तेमाल करता है। इससे न सिर्फ आसपास के टिश्यू को कम से कम नुकसान पहुंचता है, बल्कि इसमें क्लिप लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। हार्मोनिक हुक के इस्तेमाल से होने वाली सर्जरी में क्लिप नहीं लगती और नसों को जोड़ने के लिए इसे कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इन तकनीकों में थर्मल या यांत्रिक नुकसान की भी कोई संभावना नहीं रहती है। इस तकनीक से सर्जरी होने पर मरीज को बेहतरीन परिणाम मिलता है।'
मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज, नई दिल्ली नियमित रूप से कार्डियक सर्जरी में हार्मोनिक का इस्तेमाल करने वाले देश के चंद स्वास्थ्य केंद्रों में से एक है और मेरठ में कार्डियक बायपास के ऐसे कई जटिल मामलों का सफल इलाज किया गया है। इस अस्पताल में अंदरूनी थोरेसिस आर्टरी के दोनों ओर सर्जरी के लिए हार्मोनिक हुक का इस्तेमाल और रेडियल आर्टरी सर्जरी के अलावा इसी तरह के लगभग सभी मामलों की सर्जरी नियमित रूप से की जाती है।
उन्होंने कहा, 'मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में हम लगातार न सिर्फ सुरक्षित सर्जरी करने का प्रयास करते हैं बल्कि अपनी सर्जिकल दक्षता तथा अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से मरीजों को बेहतर परिणाम देने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि हार्मोनिक स्काल्केल जैसी तकनीक पूरी दुनिया में लंबे समय से मौजूद है लेकिन ज्यादातर कार्डियक सर्जन प्रशिक्षण के अभाव में इसका इस्तेमाल करने से कतराते हैं। मैक्स हेल्थकेयर में हम नए उभरते सर्जनों को यह तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं और इसके लिए हम जल्द ही कुछ प्रतिष्ठित सम्मेलनों में अपने किए गए कार्यों की प्रस्तुति देंगे।'
सरधना विधायक संगीत सोम के निर्देश पर सर्किट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी ।
Tuesday, 27 July 2021
डा. भीम राव अम्बेडकर चेयर में संगोष्ठी का आयोजन
स्वरचिव कविता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
कुलपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कौशल विकास को बल मिलता है और जिस प्रकार डा. अम्बेडकर चेयर ने भारत की आजादी के 75 वर्ष के विषय पर स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया यह हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि मन के भाव को शब्दों में पिरो कर की गई रचना कविता का रूप लेती है सभी प्रतिभागियों ने देश की संस्कृति, सभ्यता एवं इतिहास को शब्दों में पिरोकर गौरव की अनुभूति कराई है यह बहुत सराहनीय है।
डा. अम्बेडकर चेयर के समन्वयक व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री राजेश चन्द्रा ने कहा कि कविता अपने मन के भाव को प्रकट करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि डा. अम्बेडकर चेयर द्वारा शोध के साथ समय समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती है। उन्होंने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा. वैभव गोयल भारतीय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में जो वर्ग विकास की राह में पीछे रह गए है उनको बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए डा. अम्बेडकर ने न्याय व्यवस्था को सर्वसुलभ बनाते हुए समाज में समानता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि देश की अखण्डता के लिए हमारे समाज में एकता बहुत जरूरी है। राजनैतिक दलों को चाहिए कि धर्म और जाति जैसे मुद्दे चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल न कर उन्हें शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थय जैसे मुद्दों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करना चाहिए ताकि देश विकास की राह पर चल पायें।
अंत में स्वरचित कविता के विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें प्रथम स्थान पत्रकारिता संकाय के प्राचार्य डा. नीरज कर्ण सिंह को मिला। द्वितीय स्थान पॉलिटेक्निक कॉलिज के प्रवक्ता डा. कुशकेतु कुंदन श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर भाषा विभाग की आचार्य डा. सीमा शर्मा एवं मैनेजमेंट कॉलिज की सहायक प्राध्यापिका शिवानी गुप्ता रही।
इस अवसर पर डा. महावीर सिंह, डा. आर. के. घई, डा. मोनिका महरोत्रा, डा. रीना विश्नोई, डा. सारिका त्यागी सहित विश्वविद्यालय के सभी संकायों एवं विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। मिस एना सिसोदिया का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
















