हापुड़ 01 नवंबर (चमकता युग) हापुड़ जनपद के ग्राम नानपुर में स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ के चीफ प्रॉक्टर के पद पर कार्यरत गुरमेहर खरे को भावभीनी विदाई दी गई। गुरमेहर खरे अपना बिजनेस शुरू कर रहे है। कॉलेज परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने गुरमेहर खरे को बुकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि गुरमेहर खरे एक निष्ठावान व कर्मठ एम्पलॉयी है गुरमेहर खरे ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में बी.पी. ई.एस कोच से लेकर बी.पी. ई.एस विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर का पद हासिल किया। उन्होंने हमारे ग्रुप के रूल्स एवं रेगुलेशन का पूर्णतः पालन किया। लगभग दो माह पूर्व उन्होंने संस्थान को पूर्व सूचना दे दी थी। डा.गंगादास सिंह ने कहा की किसी संस्थान से कही अन्यत्र जाना कोई बुरी बात नहीं है पर इसी तरह जाना चाहिए कि जाने वाले को बाद में भी याद किया जाये। इस अवसर पर सभी स्टाफ मेंबर्स ने गुरमेहर खरे को भावभीनी विदाई दी और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tuesday, 2 November 2021
पश्चिम ईव्ज चौराहा व्यापार संगठन द्वारा प्रथम बार दीपावली मेले का आयोजन।
दीपावली के शुभ अवसर पर किए गए 5100 दिए प्रज्वलित।
मेरठ 01 नवंबर (चमकता युग) भारत तिब्बत सहयोग मंच मेरठ जिले द्वारा बलराम बृजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर डी ब्लॉक में दीपावली के शुभ अवसर पर 5100 दिए प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि तपन कुमार प्रांत संगठन मंत्री विद्याभारती रहे। इस अवसर पर प्रांत के अध्यक्ष डा.संदीप चौधरी ने सभी को बताया कि आज के दिन भगवान श्री राम रावण का वध कर लंका से अयोध्या वापस लौटे थे इसी खुशी में हम यह दीपोत्सव मनाते हैं। प्रांत महामंत्री कपिल त्यागी ने कहा कि चाइना के सामान का विरोध करने के लिए हमें अपने देश की मिट्टी से बनाए जाने वाले दीपको को हमें अधिक से अधिक खरीदना और जलाना चाहिए। कपिल त्यागी ने आह्वान किया कि देश की सभी लोग चाइना की वस्तुओं का विरोध करें और इस दीपावली पर चाइनीस वस्तुओं तो की खरीदारी ना करें। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय सैनी रहे इस दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानचार्य कृष्ण कुमार, जिला महामंत्री डा.गौरव दत्ता, गोपाल सूदन, हिमांशु त्यागी, कमलजीत भडाना आदि रहे ।
Monday, 1 November 2021
गंगा माँ के आँगन की पवित्रता को गिनीज़ रिकार्ड में दर्ज कराने का मुहिम चलाई।
मेरठ 01 नवंबर (चमकता युग) गंगा मईया तारिणी, सबके दुख निवारिणी एक तरफ जहां गंगा माँ के आँगन की पवित्रता को गिनीज़ रिकार्ड में दर्ज कराने का मुहिम चला वहीं सूरजकुंड पार्क में वन -विभाग, मेरा शहर मेरी पहल एवं ग्लोबल सोशल कनेक्ट, जनहित फाउंडेशन, सारथी संस्था के सहयोग से तीन दिवसीय गंगा उत्सव 2021 मेरठ के पहले दिन गंगा आरती का पवित्र आयोजन किया गया। इस मौके पर डी.एफ.ओ राजेश कुमार तथा सी.डी.ओ शशांक चौधरी रहे। जिसमें सभी दीए एवं जल लेकर आए और बहुत ही मनमोहक गंगा का रुप प्रस्तुत किया गया। गंगा आरती के साथ दृश्य कुछ ऐसा था मानो माँ गंगा अपनी पवित्रता के साथ साक्षात अवतरित हो उठी हों। वन विभाग द्वारा सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया जहां पर बच्चों ने महिलाओं ने तथा शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सेल्फी ली। जनहित फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा अनीता राणा के नेतृत्व में मनमोहक रंगोलियां से मां गंगा की तस्वीर को सूरज कुंड पार्क में उतारा गया जो दृश्य देखते ही बनता था। पंक्ति बद्ध दीए और जल के साथ प्रकाश का मनमोहक संगम को चरितार्थ करने में वन-विभाग व ग्लोबल सोशल कनेक्ट से ऋचा सिंह, मेरा शहर मेरी पहल से विपुल सिंघल, नवीन अग्रवाल, रीना धामा, स्वेता भारद्वाज, संगीता सिंह, उषा शर्मा, श्रष्टि हंस, रितिका धामा इत्यादि ने अपना सहयोग दिया।
फेसबुक पर 1 घंटे में हाथो से लिखे गए सबसे ज्यादा स्लोगन।
मेरठ 01 नवंबर (चमकता युग) नमामि गंगे के तहत फेसबुक पर 1 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा हाथ से लिखे हुए स्लोगन लिखने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हिंदुस्तान द्वारा बनाया गया। इसमें मेरठ से मुख्य तौर पर विपुल सिंघल, कल्पना पांडे, डा.अनीता गिरी, सोनल सिंघल, अंशुल सिंगल, सारिका सिंघल, प्रियांक भारती चिकारा, नायरा ढिल्लन, राजेंद्र कुमार, अरुण त्यागी, जूही चौहान, मोनिका चौधरी, विशाल त्यागी, प्राची, उषा गर्ग, रिचा सिंह, गरिमा मलिक सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
महिलाओं के हित में कार्य करती है भाजपा सरकार-सुचित्रा कक्कड़।
मोदीनगर 31 अक्टूबर (चमकता युग) जिला गाजियाबाद के भोजपुर मंडल में महिला मोर्चा द्वारा चलाए जाने वाले कमल शक्ति अभियान में भाजपा नेत्री मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में चौपाल का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रमुख सुचित्रा कक्कड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। जिन्होंने विभिन्न योजनाओं का लोगों के सामने वर्णन किया। इसी बीच जिला गाजियाबाद की प्रवासी एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री सिद्धि प्रधान अग्रवाल का भी वक्तव्य सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय विधायक मंजू शिवाज ने अभी तक होने वाली अपनी कार्यशैली पर विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख सुचिता सिंह एवं विस्तारक के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी बहनों को योजनाओं के पत्रक वितरित किए गए और कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान पिंकी चौधरी, मीनाक्षी शर्मा, गीता कौशिक, रेखा, डा.अंजली शर्मा, रेनू वर्मा, पूनम डोली, निधि चौधरी, स्तुति गुप्ता, कमलेश सैनी, संजू जाटव, कोमल सिंह, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिलाओं को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर अधिकार मिले-दीपक शर्मा
मेरठ 31 अक्टूबर (चमकता युग) रविवार को गंगानगर में अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ के द्वारा दीपावली महोत्सव एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक राज शर्मा उपस्थित रहे। दीपक राज शर्मा ने कहा है कि जिस देश और दुनिया में परिवार से लेकर और हर क्षेत्र में महिलाओं का मुख्य योगदान होता है इसलिए सभी का फर्ज है कि महिलाओं का मान सम्मान सुनिश्चित किया जाए और महिला को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर अधिकार दिया जाए। संगठन में तमाम शहर की महिलाओं ने भाग लिया और बड़ी संख्या में संगठन ज्वाइन किया। संगठन में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल जिला अध्यक्ष कोमल कुशवाहा जिला महामंत्री स्वाति चौहान महानगर अध्यक्ष सुधा त्यागी युवा महिला अध्यक्ष अपूर्व प्रकाश खरे द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष रूप से नारी शक्ति को बढ़ावा कैसे मिले इस बात पर लोगों ने अपनी बात कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरदीप गुर्जर, प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा, सह संयोजक अमित चौधरी, प्रदेश महामंत्री सूरज मलिक, जिला युवा अध्यक्ष सोनवीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज तोमर, प्रदीप वर्मा, शिव शंकर शुक्ला, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
नीरज चोपड़ा को दिवाली से पहले मिला तोहफा, आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की नई कार।
राम कृष्ण इंटर कालेज में मनाई गई सदर वल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती एवं इंदिरा गांधी शहादत दिवस।
मेरठ 31 अक्टूबर (चमकता युग) राम कृष्ण इंटर कॉलेज बड़कली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती एवं इंदिरा गांधी की शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 की छात्रा रितिका एवं खुशी ने किया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने दोनों महान व्यक्तित्वों को पुष्पांजलि समर्पित की। विद्यालय के बच्चों ने पटेल एवं इंदिरा के व्यक्तित्व से जुड़ी बातो को साझा किया। विद्यालय के नन्हे वीर ने देशभक्ति की कविताओं से सभी को मोहित कर दिया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता उमेश ने भी संबोधित किया। उप प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने भारत की अखण्ड एकता एवं संकल्प दिवस की सभी बच्चों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन से कार्यक्रम को विराम दिया। इस अवसर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय पर बैठक का आयोजन।
रामपुर 31 अक्टूबर (चमकता युग) उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। इस बैठक में देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सभी तहसील अध्यक्षों के साथ आवाज बुलंद की गई। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती हुई कीमतों से पूरे देश में कोहराम मच गया और पूरे देश में व्यापारी समाज व आम जनता के लिए पूर्व से ही चल रही भयंकर आर्थिक मंदी व आर्थिक तबाही से भारी भरकम बेरोजगारी उत्पन्न हो चुकी है। साथ ही व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा जनहित में समस्त पेट्रोलियम पदार्थों जैसे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में प्रधानमंत्री, भारत सरकार से 40 प्रतिशत कमी की मांग की गई। बैठक में राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, राजबहादुर यादव, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, अतुल शर्मा, तहसीलों से अध्यक्ष भुवनेश भार्गव, अनवर अली, राजू गुप्ता, सरदार सुजीत सिंह, हाजी मुनव्वर, निलेश वर्मा, तबरेज अली, सुरेश यादव, वीरेंद्र सक्सेना, प्रकाश गुप्ता, फारुख अली आदि उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 28 जून (चमकता युग)। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के प्रबन्ध न...