मेरठ 21 जून (चमकता युग)। मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक कर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार मेरठ कचहरी में 25 जून तक केवल अति आवश्यक कार्य ही किया जाएगा। यह प्रस्ताव दोनों बार ने संयुक्त रूप से जिला जज को भेजा। मेरठ बार एसोसिएशन महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीके शर्मा व महामंत्री मुकेश त्यागी की संयुक्त बैठक की गई। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन में अति आवश्यक कार्य जमानत प्रार्थना पत्र, नए दायरे व रिमांड आदि का कार्य संचालित किए जाने का गाइडलाइन प्राप्त हुई हैं। इसके अनुपालन में दोनों बार ने प्रस्ताव पारित किया है कि 25 जून तक कचहरी परिसर में केवल अति आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा वकील अन्य न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।सवालों के जवाब दिए। विद्यालय के निदेशक डॉ. विशाल जैन व प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
No comments:
Post a Comment