मोदी नगर 5 जून (चमकता युग) मोदी शुगर मिल के महाप्रबंधक डी डी कौशिक के अनुसार 93 लाख क्विंटल गन्ने की रिकार्ड खरीद के बाद मोदी शुगर मिल का पेराई सत्र दो जून को संपन्न हो गया ।उन्होंने कहा कि मोदी शुगर मिल पश्चिम में पहला ऐसा मिल है, प्रबंधकों ने सबसे बाद तक गन्ने की खरीद की है । पिछले सत्र में मोदी शुगर मिल ने 91 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी । इस बार गन्ने की रिकार्ड खरीद मिल ने की है । लगभग 93 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद होने के बाद मोदी शुगर मिल ने पेराई सत्र दो जून को संपन्न किया ।
डी डी कौशिक के अनुसार किसानों ने भी मिल का पेराई सत्र के दौरान पूरा सहयोग किया । मिल प्रबंधकों ने किसानों का आभार व्यक्त किया ।

No comments:
Post a Comment