मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर चूहे मारने की दवा खिलाने का आरोप लगाया है। फरीन निवासी अहमदनगर ने बताया कि सात साल पहले उसका निकाह राशिद के साथ हुआ था। बताया कि उसे लगातार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। उसके साथ मारपीट कर पति और ससुरालियों ने चूहे मारने की दवा खिला दी थी। विरोध करने पर हाथ की नस काट दी। फरीन के पिता कयूम पार्षद की ओर से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया है। ससुराल पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
No comments:
Post a Comment