मेरठ। जाकिर कॉलोनी निवासी महिला ने तीन महीने के बच्चे को छीनने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ तहरीर दी है। रजिया निवासी जाकिर कॉलोनी ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले आफताब के साथ हुआ था। आफताब समर गार्डन शहजाद कॉलोनी में रहता है। बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी तीन माह की बेटी को छीन लिया गया है और पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी गई है।
No comments:
Post a Comment