मेरठ 11 जून (चमकता युग)।समाजवादी पार्टी के कुनबा पढ़ाओ अभियान एवं रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए अभियान तेज कर दिया। समिति संयोजक पूर्व सिवालखास प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद संगीता राहुल के नेतृत्व में शुक्रवार को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. जयवीर सिंह के आवास पांडव नगर पहुंचा। उनसे मुलाकात की और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजिका संगीता राहुल, सह संयोजक शरीफ मेवाती, पूर्व पार्षद हिफ्जुर्रहमान अंसारी, अफजाल सैफी, पूर्व प्रवक्ता चैतन्यदेव स्वामी, मोहम्मद चांद, सोहनलाल एडवोकेट शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment