CY न्यूज़

Friday, 11 June 2021

फर्नीचर वर्कशॉप में भीषण आग, हड़कम्प





मेरठ 11 जून (चमकता युग)। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम की वर्कशॉप में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। इसकी सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

शारदा रोड निवासी विकास अग्रवाल का दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने अग्रवाल फर्नीचर के नाम से शोरूम है। शोरूम के बराबर में ही उन्होंने अपनी वर्कशॉप भी बनाई हुई है। शुक्रवार शाम करीब 5रू30 बजे अचानक वर्कशॉप से धुआं निकलता देख शोर मच गया। कर्मचारियों ने शोरूम मालिक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मशक्कत करते हुए वर्कशॉप में मौजूद सामान उठाकर बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में घंटाघर, परतापुर और पुलिस लाइन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हो गई। आग कुछ ही देर में पूरे परिसर में फैल गई। धुआं इतना अधिक था कि आंख नहीं खुल पा रही थी। फायर कर्मियों को भी अंदर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तकरीबन दो घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

No comments:

Post a Comment