मेरठ 17 जून (चमकता युग)। नौचंदी पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान सचिन पुत्र राजेश निवासी शेरगढ़ी के रूप में हुई है। उसके दूसरे साथी रॉबिन की तलाश की जा रही है। नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि गत 5 मार्च को जे ब्लाक शास्त्री नगर में विशाल जैन के निर्माणाधीन मकान में आरोपी ने अपने साथी रॉबिन के साथ चोरी की थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

No comments:
Post a Comment