CY न्यूज़

Thursday, 17 June 2021

किसान के घर में घुसकर बोला हमला

मेरठ 17 जून (चमकता युग)मोदीपुरम। दुल्हैड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।

थाने पहुंचे दुल्हैड़ा निवासी जगवीर ने बताया कि 15 जून को वह अपने खेत पर कार्य कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान देदवा गांव निवासी व दुल्हैड़ा गांव निवासी दो युवक उसके खेत पर पहुंचे। दोनों ने गाली गलौज की। आरोप है कि इसके बाद दोनों अपने 15-20 साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और लाठी डंडे से परिवार के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर 13 लोगों को नामजद करते हुए थाने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्त‌ार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment