Thursday, 10 June 2021

नाले की सफाई का शुभारंभ विधायक ने फीता काट कर किया

मोदीनगर 10 जून (चमकता युग) विधायक डॉ मंजू शिवाच ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2021 विधानसभा क्षेत्र मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के अंतर्गत ग्राम सीकरी खुर्द मे सीकरी माता मंदिर के निकट स्थित नाले की सफाई का शुभारंभ फीता काटकर किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने  कहा कि ग्राम सीकरी खुर्द स्थित नाले की सफाई टेल से शुरू होकर अंत तक की जाएगी। नाले में जगह-जगह घास व ठेक जमा है जिसको मशीन द्वारा पूर्णतया साफ किया जाएगा ।यह नाला लंबे समय से दूषित एवं गंदा पड़ा था काफी दिनों बाद इसकी सफाई का शुभारंभ हुआ है। अतः सिंचाई विभाग द्वारा नाले में जमा सिल्ट को ठीक तरीके से साफ किया जाएगा जिससे कि जमीन के नीचे के पानी को दूषित होने से बचाया जा सके। जनहित में माननीय विधायक से अपील है कि मोदी नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ- गाजियाबाद रोड पर हल्की सी बारिश में गंदे पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जल मग्न हो जाता है, जिससे आमजन को भारी असुविधा होती है ।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी देवेंद्र सिंह सहायक अभियंता , बृजराज सिंह अवर अभियंता, प्रदीप जिलेदार ,विनय, शीशपाल, अशोक मुखिया, जसवंत उपाध्याय, हिमांशु थापर अन्य आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेश शर्मा, संपादक,चमकता युग ,मोदी नगर ,गाजियाबाद ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...