मेरठ। रविवार को मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड परिसर के बाहर चमनलाल तारावंती जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने कोरोना और अन्य रोगों से ग्रस्त रोगियों के तीमारदारों को मास्क, सैनिटाइजर और फल वितरित किए।
अध्यक्ष राहुल जैन ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल समेत पूरी टीम के साथ कोरोना पीड़ियों और उनके तीमारदारों की मदद के लिए शिविर लगाया। बताया कि शिविर में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, फल, जूस आदि का वितरण किया। इस दौरान मनीष, मयंक, वरुण, पुलकित, राधिका, काव्या, शिखा, उर्वशी, पल्लवी, साक्षी, पारूल, अंकित गुप्ता आदि रहे।
No comments:
Post a Comment