मेरठ। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लगातार 14वें दिन भी जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में माधवपुरम पुलिया पर भोजन वितरण किया गया। अंकित शर्मा ने कहा कि 26 मई से लगातार संगठन की ओर से जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपदा की स्थिति में मानवता का कार्य करना ईश्वर की सेवा करने के समान है। इस मौके पर गुरमीत सिंह, जितेंद्र गुप्ता, रविंद्र शर्मा, वरुण चौधरी, अजय शर्मा, बसंत अग्रवाल, दुष्यंत पाल, संजय मित्तल, रोबिन तिलवालिया आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment