मेरठ। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मेरठ ब्लाक पर न्याय पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक कमेटी पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व की ओर से उपलब्ध कराई किट का वितरण किया। इसी के साथ पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का बधाई संदेश दिया। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने किट वितरण के बाद न्याय पंचायत कमेटी के गठन को लेकर मेरठ ब्लॉक के कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर जल्द न्याय पंचायत कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष अरुण शर्मा और संचालन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान राकेश कुशवाहा, तरुण शर्मा, ज्ञानेंद्र भड़ाना, रौनक सोलाना, शानू चौधरी, नौशाद सोलाना, जोहर सिंह विकल, हर्ष ढाका, अरुण त्यागी, उम्रदराज दिलावर सिंह रहे।
No comments:
Post a Comment