मेरठ 24 जून (चमकता युग)। मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। चाकूबाजी में एक युवक जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया तो दोनों पक्षों की महिलाएं थाने में भिड़ गईं। महिला पुलिस कर्मियों ने उनको शांत कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर दी है।ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की समर कालोनी डी ब्लाक निवासी गुल्लू और आबिद आसपास रहते हैं। बुधवार को आबिद से गुल्लू की पत्नी रूबी बात कर रही थी। इसका आबिद की पत्नी नाजिश ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।इसके बाद दोनों पक्षों के पुरुषों में लाठी-डंडे चले। चाकूबाजी में गुल्लू घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आबिद के भाई भूरा को हिरासत में ले लिया।

No comments:
Post a Comment