CY न्यूज़

Thursday, 24 June 2021

थाने में ही दो पक्षों की महिला भिड़ी।


मेरठ 24 जून (चमकता युग)। ब्रह्मपुरी थानें में ही दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई। हंगामा होने पर महिला पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment