CY न्यूज़

Thursday, 10 June 2021

जनसेवा केंद्र के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

मेरठ 10 जून (चमकता युग)। बीते बुधवार को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधव पुरम सेक्टर 1 में जनसेवा केंद्र के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ जिसमे एस.पी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अमन गर्ग द्वारा कंप्यूटर से नकली सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र ढाई हजार में बना रहा था और अमन गर्ग की दुकान से फर्जी सर्टिफिकेट व फर्जी मोहर जिसमें से एक मोहर डी.एम मेरठ की थी जो ब्रह्मपुरी पुलिस ने बरामद की और साथ ही आला अधिकारियों की भी मोहर मिली एस.पी सिटी ने बताया कि इस मामले की बारीकी से जांच चल रही है जांच पूरी होते ही अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment