CY न्यूज़

Thursday, 10 June 2021

कोरोनाकाल में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने वालो को मुल्तान नगर स्थित छोटा खाटू धाम में किया सम्मानित


मेरठ 10 जून (चमकता युग) कोरोनाकाल में लोगो को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने एवं कोरोना से दिवंगत हुए व्यक्तियों का अंतिम संस्कार कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दुष्यंत रोहटा एवं उनके साथियों को मंदिर के संस्थापक अनिल गोल्डी ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। संदीप पराशर एवं हिंदू युवा वाहिनि के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा एवं उनकी समस्त टीम जिन्होंने अगल अलग स्थानों पर स्वयं के खर्चे से व्यक्तियों को भोजन वितरण कराया। यह कार्य उस समय किया गया जब संक्रमण बहुत अधिक था एवं लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे उस समय इनकी समस्त टीम के द्वारा यह पुण्य कार्य किया गया आज इस कार्य के लिए मंदिर के अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने समस्त टीम को पटका पहनाकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा संरक्षक श्री खाटू श्याम मंदिर द्वारा किया गया साथ ही नीरज शर्मा गुरुजी , प्रशांत वर्मा, संयम, वंशज आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment