Sunday, 13 June 2021

अब सोमवार को भी खुलेंगे बाजार।


मेरठ 13 जून (चमकता युग) संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता की जिलाधिकारी के. बालाजी से हुई वार्ता के अनुसार सोमवार को साप्ताहिक बंदी नही रहेगी। मेरठ जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि सभी व्यापारियों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि अब से साप्ताहिक बंदी सोमवार की जगह शनिवार को हुआ करेगी। सोमवार से शुक्रवार तक सभी बाजार पहले की तरह ही सुबह 7 बजे से शाम 7 तक खुला करेंगे एवं सभी व्यापारियों से अपील भी की गई है कि अपने प्रतिष्ठानों पर मास्क के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का भी पालन करें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...